Punjab News: 18 हजार रुपए रिश्वत लेते SHO गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ने डिवीजन नंबर 4 का एसएचओ रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एसएचओ गुरजीत सिंह को एक केस के मामले में व्यक्ति से 18 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम एसएचओ को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

हालांकि विजिलेंस की टीम ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। बताया जा रहा है कि महिला की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने ट्रैप लगाकर दोषी को मौके पर ही पकड़ लिया। बताया जा रहा हैकि महिला से 30 हजार रुपए की डिमांड की गई थी। वहीं दूसरी ओर विजिलेंस की कार्रवाई को लेकर थाने में हड़कंप मचा हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *