Punjab News: मां के कत्ल मामले में आया नया मोड़, आरोपी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना: जिले के शिमलापुरी इलाके में हत्या की एक जघन्य वारदात सामने आई थी, जिसमें एक बेटे ने अपनी मां का गला घोंटकर हत्या कर दी। अब इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे किए है। आरोपी बेटे ने आरोप लगाते हुए कहा कि मां अपनी बेटी को अवैध धंधों में शामिल करती थी, जिसके चलते इस हत्या की योजना बनाई। जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया। मुझे कोई अफसोस नहीं है।

वहीं, शिमलापुरी थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद लुधियाना के सिविल अस्पताल में उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसकी मां उसकी बहन को अवैध धंधों में धकेल रही थी, जिससे वह गुस्से में आ गया और उसने इस हत्या को अंजाम दे दिया। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अदालत के आदेशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *