Himachal News: गगरेट में पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा आयोजित

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: पशुपालन विभाग में पशु मित्रों के चयन हेतु आज(मंगलवार) को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबोटा के खेल मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह परीक्षा उपमंडल अधिकारी (नागरिक) गगरेट सौमिल गौतम की अध्यक्षता में गठित पशु मित्र एंगेजमेंट कमेटी के मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। उपनिदेशक ऊना पशुपालन वीरेंद्र पटियाला ने बताया कि शारीरिक परीक्षा में कुल 47 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें 36 पुरुष एवं 11 महिला उम्मीदवार शामिल रहीं।
इनमें कुल 40 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अगले चरण में प्रवेश किया है, जिसमें 30 पुरुष तथा 10 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। सफल उम्मीदवारों की वीडियोग्राफी भी करवाई गई, जिससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। सफल अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण, दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। परीक्षा का संचालन पशुपालन विभाग के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा की देखरेख में किया गया।
उन्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष वर्ग के लिए 5000 मीटर दौड़ 30 मिनट के भीतर तथा महिला वर्ग के लिए 1500 मीटर दौड़ 10 मिनट के भीतर पूरी करना अनिवार्य रखा गया था। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा अध्यापक दीपक शारदा सहित मेडिकल टीम और विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *