Punjab News: खासा फैक्ट्री के बाहर महिला कर्मचारियों ने की हड़ताल, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: शहर के खासा स्थित शराब फैक्ट्री के बाहर महिला कर्मचारियों ने वेतन और कामकाजी हालात को लेकर जोरदार हड़ताल शुरु कर दी है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि उन्हें तय 468 रुपये की जगह सिर्फ 300 रुपये दिहाड़ी दी जा रही है। इससे उन्हें आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया है कि फैक्ट्री प्रबंधन उनके साथ गलत व्यवहार करता है। हक की बात करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। एक कर्मचारी ने बताया कि उसे बिना वजह नौकरी से हटा दिया गया है।

इसके बाद अन्य महिलाओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन शुरु कर दिया है। साथ ही कुछ महिलाओं को फैक्ट्री के अंदर बंद करने के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मजदूर संगठनों ने भी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन का समर्थन किया है। चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। दूसरी ओर प्रशासन का कहना है कि मामला सिर्फ वेतन विवाद से जुड़ा है।

इस मामले को लेबर विभाग को भेज दिया गया है जहां जल्द सुनवाई होगी। पुलिस अधिकारियों ने फैक्ट्री में किसी को बंद करने के आरोपों से इंकार किया है। फिलहाल महिला कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर डटी हुई हैं। उनका कहना है कि जब तक उचित वेतन और न्याय नहीं मिलेगा। उनका संघर्ष जारी रहेगा।

 

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *