Ludhiana News: तंग बाजार में दुकान को लगी आग, दमकल विभाग हुआ परेशान, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना (Ens): शहर के बीचों-बीच सटे चौड़ा बाजार की एक दुकान में आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना गुलशन कपड़े की दुकान पर घटी है। भीषण गर्मी में आग की लपटें देखकर दुकानदारों के हाथ पांव फूल गए और बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

वहीं आग बुझाने आई दमकल विभाग की टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। क्योंकि दुकानदारों के द्वारा रोड़ पर सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ था। आग दुकान की तीसरी मंजिल पर लगी थी। दमकल विभाग के अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यदि समय पर आग न बुझती तो कोई अप्रिय घटना घट सकती थी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *