ननिहाल गई नाबालिग बच्ची से रेप, तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा

Written by

in

झज्जरः शहर के गांव डीघल की रहने वाली नाबालिग बच्ची के साथ लखनऊ में रेप किए जाने का मामला सामने आया है। रेप के बाद नाबालिग बच्ची को लेकर परिजन पीजीआई रोहतक पहुंचे, जहां जांच के बाद परिजनों की शिकायत पर मेडिको लीगल रिपोर्ट कटवाई गई। साथ ही मामला दुजाना थाने में भेजा गया है।

झज्जर की रहने वाली 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची अपनी सौतेली मां के साथ लखनऊ ननिहाल गई थी, जहां नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया गया। रेप के बाद बच्ची गुमशुम रहने लगी और किसी को कुछ नहीं बताया। जब बच्ची की तबीयत खराब हुई तो उसने अपने माता-पिता को रेप के बारे में बताया। नाबालिग बच्ची को लेकर परिजन तुरंत पीजीआई रोहतक पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने रेप के बारे में बताया तो एमएलआर कटवाई गई। इसके बाद मामले को दुजाना थाने में रेफर किया गया, जबकि नाबालिग का इलाज पीजीआई में चल रहा है।

वहीं, दुजाना थाना एसएचओ ने बताया कि गांव डीघल से एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप होने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम नाबालिग के परिजनों से मिलने गई हुई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर ही केस दर्ज किया जाएगा। आगे की जांच जारी है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *