वकील का कार से शव बरामद, हाथ में Revolver और Dashboard पर नोट बरामद, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Written by

in

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में एक वकील का शव उनकी कार के अंदर मिला। ये अधिवक्ता नैनीताल जिला कोर्ट से संबद्ध थे। वकील का नाम पूरन सिंह भाकुनी बताया जा रहा है। इस घटना के बाद नैनीताल जिला कोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्टया पुलिस ने इसे आत्महत्या का केस माना है। हाथ में पिस्टल और बोनट पर सुसाइड नोट देख पुलिस इसे आत्महत्या करार दे रही है। बेहद ही मिलनसार स्वभाव के अधिवक्ता द्वारा आत्मघाती कदम उठाने से सभी स्तब्ध हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को कलेक्ट्रेट और जिला न्यायालय परिसर में सभी अधिवक्ता रोजाना की तरह कामकाज में लगे हुए थे। करीब 11:30 बजे पार्किंग से गुजर रहे अधिवक्ताओं ने एक वाहन के भीतर लॉन्ग व्यू कंपाउंड निवासी पूरन सिंह भाकुनी को खून से लथपथ पड़ा हुआ। जिनके हाथ मे पिस्टल देख हड़कंप मच गया। घटना की खबर लगते ही मौके पर अधिवक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को वाहन के बोनट से एक नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें अधिवक्ता ने किसी बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *