Punjab News: ट्रैक पर हुए धमाके के बाद Railway Stations पर हाई Alert , देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः शंभू बॉर्डर के पास एक गांव में युवक द्वारा देर रात रेलवे पटरियों पर बम धमाका किया गया। इस घटना के दौरान खुद भी धमाके की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पंजाब भर के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा प्रबंध और कड़े कर दिए गए हैं। इसी क्रम में अमृतसर रेलवे स्टेशन पर भी प्रशासन द्वारा सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया। GRP और RPF की टीमों ने मिलकर स्टेशन के हर हिस्से की जांच की।

डॉग स्क्वाड टीमों के साथ प्लेटफॉर्म, वेटिंग एरिया, टिकट काउंटर और अन्य संवेदनशील स्थानों की तलाशी ली गई। इस दौरान हर यात्री के बैगों की बारीकी से जांच की गई और ट्रेनों के अंदर जाकर भी चेकिंग की गयी। जिन लोग संदिग्ध लगे, उनकी अलग से तलाशी ली गयी। पुलिस ने स्टेशन पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी।

मीडिया से बात करते हुए DSP GRP अरविंदर सिंह ने बताया कि GRP और RPF नियमित रूप से रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग करते हैं, पर गत रात हुई घटना के बाद आज सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों को भरोसा दिलाया कि घबराने की जरूरत नहीं है, पुलिस हर समय लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *