दुकान मालिक राकेश वर्मा अपनी बड़ी बेटी की 29 अप्रैल को होने वाली सगाई के निमंत्रण कार्ड बांटने रिश्तेदारों के यहां गए हुए थे। इस दौरान छोटी बेटी अमृता अकेली दुकान संभाल रही थी। दो युवक गहने दिखाने का बहाना बनाकर अंदर आए। जैसे ही अमृता ने झुमके निकालकर दिखाए, एक बदमाश ने झपट्टा मारा और भागने लगा। अमृता ने पल भर में समझते ही जोर-जोर से चीखना शुरू कर दिया और बदमाश के पीछे दौड़ पड़ी। अमृता ने एक आरोपी को पीछे से पकड़कर जमीन पर पटक दिया। बदमाश छूटने की कोशिश में झटका देकर भागा, इस दौरान अमृता के हाथ में चोट भी आई, लेकिन उसने हार नहीं मानी। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दूसरा साथी पहले से ही सरया सब्जी मंडी के पास, थाने के बगल में बाइक पर तैयार खड़ा था। दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। स्थानीय लोग अमृता की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन साथ ही नाराजगी भी जता रहे हैं कि मौके पर कई लोग मौजूद थे, फिर भी कोई बदमाशों को पकड़ने आगे नहीं आया। एक नाबालिग लड़की ने जो साहस दिखाया, वह आज के समय में कम ही देखने को मिलता है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान और तलाश तेज कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।View this post on Instagram
Jewellery Shop से युवकों ने चुराए गहने, लुटेरों से भिड़ गई नाबालिग लड़की, देखें वीडियो

गोरखपुरः जिले के गोला कस्बे में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। गनीमत यह रही इस घटना को नाबालिग लड़की ने नाकाम कर दिया। दरअसल, दोपहर के समय देवांश स्वर्णकला केंद्र ज्वेलर्स शॉप में 2 युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और मौका पाकर लगभग 20 ग्राम सोने के 4-5 जोड़ी कान के झुमके झपट्टा मारकर भागने लगे। लेकिन दुकान संभाल रही नाबालिग लड़की अमृता वर्मा ने अद्भुत साहस दिखाते हुए लुटेरों का सामना किया। उसकी हिम्मत ने ना सिर्फ दुकान की इज्जत बचाई, बल्कि पूरे इलाके को हैरान कर दिया।
Leave a Reply