Punjab News: इस इलाके में लगी भीषण आग, 4 से 5 झुग्गियां जलकर राख, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः शहर के नवां गांव की झुग्गियों में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। घटना में 4 से 5 झुग्गियां जलकर राख हो गईं, वहीं घर में रखा कीमती सामान भी पूरी तरह जल गया। बताया जा रहा है कि किसान ने अपने खेतों में खड़ी पराली में आग लगा दी थी। तेज हवा के कारण आग पराली में फैल गई और झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

जानकारी देते बंतों निवासी फिरोजपुर के नवां गांव ने बताया कि किसानों ने अपने खेतों में नाड़ को आग लगाई थी, जो तेज हवाओं के चलते फैल गई। इस दौरान आग ने देखते ही देखते 4 से 5 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागने लगे।

इस दौरान एक झुग्गी में बुजुर्ग खाना खा रहा था जो अंदर ही फंस गया। लोगों ने तुरंत उसको बाहर निकाला और पहले अपनी तरफ से आग को बुझाने की कोशिश की। बाद में लोगों ने तुरंत फायरब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि उसके पास मौजूद 30 से 40 झुग्गियां आग की चपेट में नहीं आई। वहीं आग में लोगों का बहुत सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया।

दूसरी ओर, किसान ने माना कि उसने अपने खेतों में आग लगाई थी, लेकिन तेज हवा के कारण आग झुग्गियों तक पहुंच गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल, फायरब्रिगेड आ गई है और उस पर काबू पा लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *