Punjab News: इस इलाके से करोड़ों की विदेशी शराब बरामद, कई Expire पेटियां भी शामिल, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः रूरल पुलिस और एक्साइज डिपार्टमेंट को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर रतनगढ़ इलाके से करोड़ों रुपए की विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस और एक्साइज टीम ने 3 दुकानों पर रेड करके 2000 से ज्यादा पेटी शराब अपने कब्जे में ली।

जानकारी मुताबिक, यह रेड रतनगढ़ गांव के पास खडूर साहिब रोड पर बनी दुकानों में की गई। रेड के दौरान अलग-अलग राज्यों की महंगी और मल्टी-ब्रांड विदेशी शराब की पेटियां मिलीं। बताया जा रहा है कि इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और चंडीगढ़ के ब्रांड शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बरामद की गई कुछ पेटियों में एक्सपायर हो चुकी शराब और बीयर भी शामिल है। एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि यह पूरा ऑपरेशन मिलकर किया गया, जिसमें ATO, एक्साइज इंस्पेक्टर और सीनियर पुलिस अधिकारी मौजूद थे। फिलहाल, पेटियों की संख्या और रिकॉर्ड चेक किए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में 1533 से ज्यादा पेटियों की पुष्टि हुई है, जबकि असली संख्या 2000 से 2500 के बीच बताई जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, यह शराब बहुत पुराने स्टॉक की लग रही है और इसे गैर-कानूनी तरीके से स्टोर किया गया था। पुलिस ने बताया कि जिन दुकानों से यह शराब मिली है, उन्हें एक व्यक्ति ने किराए पर लिया था। दुकान मालिक ने पूछताछ में “विक्की भिंडर” नाम के व्यक्ति का नाम बताया है, जिसके खिलाफ FIR दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चुनावों को देखते हुए शरारती तत्वों और गैर-कानूनी गतिविधियों पर ज्यादा कड़ी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब पुलिस अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी और फ्लैग मार्च कर रही है, ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।

एक्साइज डिपार्टमेंट ने एक्सपोर्ट की गई सारी शराब अपने कब्जे में ले ली है और जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि बाहरी राज्यों से इतनी बड़ी मात्रा में शराब पंजाब कैसे पहुंची।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *