Punjab News: युवक की बेरहमी से हत्या करने वाले नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने अमृतसर के थाना A-डिवीजन इलाके में हुए मर्डर केस को 24 घंटे में सुलझाकर मुख्य आरोपी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

इस बारे में जानकारी देते DCP रविंदरपाल सिंह ने बताया कि यह मामला मजीठा रोड इलाके के रहने वाले कुणाल उर्फ ​​लोटस की हत्या से जुड़ा है। शुरुआती जांच में पता चला कि 13 मई की रात को कुणाल अपने दोस्तों के साथ रानी बाजार शरीफपुरा इलाके में गया था, जहां उसका आरोपी परिवार और उसके साथियों से झगड़ा हो गया। यह झगड़ा बाद में देखते ही देखते खूनी हो गया और कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से कुणाल की हत्या कर दी थी।

मृतक के पिता पवन कुमार उर्फ ​​पम्मा की शिकायत पर A-डिवीजन थाने में BNS और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस टीमों ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल जांच के आधार पर आरोपी वंश, रोहन कपूर उर्फ ​​गोलू, सोनिया और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। पुलिस ने क्राइम में इस्तेमाल एक्टिवा भी बरामद कर ली है। उन्होंने कहा कि रोहन कपूर उर्फ ​​गोलू के खिलाफ पहले भी स्नैचिंग और रॉबरी के 6 केस दर्ज हैं। पुलिस केस में आगे जांच कर रही है और रिमांड के दौरान और खुलासे होने की उम्मीद है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *