Omelette बनाने से मना करने पर ग्राहक ने ढाबे को लगाई आग, सामान और 2 बकरियां जलीं, देखें वीडियो

Written by

in

कोडरमाः जिले के तिलैया बस्ती वार्ड नंबर 2 स्थित बिरहोर टोला के पास एक ढाबे में आग लगने का मामला सामने आया है। आगजनी में ढाबा के अंदर बंधी 2 बकरियां भी जल गईं। घटना के चलते ढाबा चलाने वाली महिला को काफी नुक्सान हुआ है।

जानकारी देती पीड़िता पिंकी देवी ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे बिरहोर बस्ती का रहने वाला रवि बिरहोर उनके ढाबा पर ऑमलेट बनाने की जिद करने आया था। देर रात होने और घर जाने का हवाला देते हुए पिंकी देवी ने ऑमलेट बनाने में मना कर दिया। इससे रवि बिरहोर नाराज हो गया और बड़बड़ाते हुए वहां से चला गया। इसके बाद पिंकी देवी अपना ढाबा बंद कर घर चली गईं। सोमवार सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनका ढाबा जलकर राख हो चुका है। पिंकी देवी अपनी सास के साथ मौके पर पहुंचीं और देखा कि ढाबा पूरी तरह जल गया था। उसमें रखे बर्तन और खाद्य सामग्री भी नष्ट हो गए।

पिंकी देवी के अनुसार, आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि उनके जाने के बाद रवि बिरहोर दोबारा ढाबा आया था और उसने ही आग लगाई। घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना के एएसआई अनुरंजन कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।एएसआई अनुरंजन कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने इस नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *