Middle East में चल रहे तनाव के चलते मुश्किलों में फंसे Nitin Gadhkari, बिजनेस में हुआ घाटा

Written by

in

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और युद्ध जैसे हालातों का असर अब भारतीय व्यापार पर भी दिखने लगा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के परिवार को इस संकट के कारण से व्यापार में बड़ा आर्थिक झटका लगा है। ईरान और अमेरिका की जंग के कारण से नितिन गडकरी के परिवार के सैंकड़ों कमर्शियल कंटेनर रास्ते में फंस गए हैं। इसके अलावा उन्हें करोड़ों रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस बात का खुलासा खुद नितिन गडकरी ने किया है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी परिवार के बिजनेस और उसमें आ रही दिक्कतों को बारे में बताया है। गडकरी ने कहा कि – मैं शुगर ने डिटर्जेंट बनाता हूं। ये काम पूरा मेरी बहू देखती है। हमारे बनाए डिटर्जेंट के करीबन दरअसल ईरान और अमेरिका की जंग की कारण से नितिन गडकरी के परिवार के सैंकड़ों कमर्शियल कंटेनर रास्ते में ही फंस गए हैं। इसके चलते उन्हें करोड़ों रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस बात का खुलासा खुद नितिन गडकरी ने किया है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने परिवार के बिजनेस और उसमें आ रही दिक्कतों के बारे में बताया है। गडकरी ने कहा कि – ‘मैं शुगर से डिटर्जेंट बनाता हूं। ये पूरा काम मेरी बहू देखती हैं। हमारे बनाए डिटर्जेंट के करीब 100 कंटेनर हर महीने अमेरिका जाते थे लेकिन जैसे ही वहां युद्ध शुरु हुआ है। कंटेनरों का जाना पूरी तरह बंद हो गया है। इससे पूरा धंधा चौपट हो गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस संकट के बाद उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने लोकल मार्केट में माल देना शुरु किया और काफी स्ट्रगल किया है’।

बेटे के 400 कंटेनर केले और 200 कंटेनर सेब खराब

डिटर्जेंट बिजनेस के साथ-साथ गडकरी के बेटे का भी इंटरनेशनल बिजनेस पर भी मिडिल-ईस्ट जंग का भारी असर पड़ा है। नितिन गडकरी ने बताया कि उनके बेटे का ईरान के साथ बहुत बड़ा व्यापार है। इस व्यापार के अंतर्गत भारत से भारी मात्रा में केले ईरान एक्सपोर्ट किए जाते थे जबकि वहां से सेब भारत आयात होते थे। जैसे ही दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ा, पूरी सप्लाई चेन पूरी तरह ठप हो गई है। इस रुकावट की कारण से रास्ते में फंसे 400 कंटेनर केले सड़ गए। ईरान से आ रहे 200 कंटेनर सेब भी पूरी तरह खराब हो गए। गडकरी ने इस दौरान बीमा कंपनियों पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस भारी नुकसान के बाद इंश्योरेंस वाले पैसे देने में आनाकानी कर रहे हैं।

नितिन गडकरी ने बढ़ाया बिजनेसमैन्स का हौसला

पारिवारिक बिजनेस में करोड़ो का नुकसान झेलने के बाद भी नितिन गडकारी ने बिजनेसमैन्स का हौसला भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि चुनौतियां हर बिजनेस का एक जरुरी हिस्सा होती है। बिजनेस वर्ल्ड में इस तरह के उतार-चढ़ाव लगातार आते रहते हैं इसलिए उन्हें घबराने के कारण हमेशा पॉजिटिव सोच और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ता रहना चाहिए।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *