इन्नर व्हील क्लब ने जरुरतमंद व्यक्ति को दी व्हील चेयर    

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित:  इन्नर व्हील क्लब ऊना ने हरोली क्षेत्र के तहत बिलणा गांव के जरूरतमंद दिव्यांग को व्हीलचेयर भेंट की है। बुधवार को ऊना मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग सतनाम सिंह की पत्नि को व्हील चेयर व वित्तिय मदद भेंट की गई। वहीं क्लब सदस्यों ने उसको भविष्य में भी हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

इन्नर व्हील क्लब की अध्यक्ष रमा कंवर ने बताया कि उक्त दिव्यांग एक हादसे का शिकार हो गए थे तथा अब वह चलने फिरने में असमर्थ है। ऐसे में क्लब ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए। इसी के चलते आज उन्हें व्हील चेयर भेंट की गई है। भविष्य में भी सतनाम सिंह को हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी। रमा कंवर ने बताया कि इन्नर व्हील क्लब समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इससे पहले भी कई जरुरतमंद लोगों की मदद की गई है।

इस मौके पर क्लब सचिव शोभा सोनी, कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा,मीरा मेहतर,रमा कालिया,निरुपमा महाजन, बबली अमरजीत, सुनीता शर्मा, रंजना बख्शी, नीलम साही,कमला कंवर, मोनिका कौशल व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *