Delhi को मिली नई CM रेखा गुप्ता, कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

Written by

in

नई दिल्ली : दिल्ली के सीएम के नाम पर मोहर लग चुकी है। BJP ने रेखा गुप्ता को इस पद पर तैनात किया है। CM थोड़ी देर मे LG से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। कल 20 फरवरी को सीएम समेत मंत्रिमंडल के सभी सदस्य अपने पद की शपथ रामलीला मैदान मे लेंगे। पार्टी के सामने दिल्ली के विकास को लेकर कई चुनौतियां होंगी। दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। रिजल्ट घोषित होने के लंबे समय बाद आज सीएम के नाम का ऐलान हुआ है। वही CM की दौड़ मे आगे रहने वाले प्रवेश वर्मा को डिप्टी सीएम का पद सौंपा गया है। इससे पहले आतिशी मार्लेना, शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की महिला सीएम रही हैं। रेखा गुप्ता भाजपा की 5वीं महिला मुख्यमंत्री हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *