Punjab News: इस तारीख से घर-घर पहुंचेगी चुनाव विभाग की टीम, शुरू होगा वोटर लिस्ट का Sir अभियान, देखें वीडियो

Written by

in

चंडीगढ़। मतदाता सूची को अपडेट और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन की ओर से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत चुनाव विभाग की टीमें 15 जून से घर-घर जाकर मतदाताओं के रिकॉर्ड की जांच करेंगी और जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन करेंगी। जानकारी के अनुसार पूरी प्रक्रिया के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) तीन बार घर-घर विजिट करेंगे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर न रह जाए। वहीं, 21 जुलाई से 20 अगस्त तक नागरिक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे।

चुनाव विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ में इससे पहले वर्ष 2002 में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान चलाया गया था। अब दोबारा इस विशेष अभियान के जरिए मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट करने की तैयारी की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान शहर की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और उनके प्रतिनिधियों से भी बातचीत की जाएगी, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

मतदाता सत्यापन के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज निर्धारित किए गए हैं। इनमें 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, डोमिसाइल प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट जैसे दस्तावेज शामिल हैं।

चंडीगढ़ के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी Nishant Yadav ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज हो। उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान के जरिए वोटर लिस्ट को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जाएगा, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *