Car सवार 4 लोग कई फीट गहरी खाई में गिरे, Rescue जारी, देखें वीडियो

Written by

in

मसूरीः पहाड़ों की रानी मसूरी से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। मसूरी-कोलूखेत झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार थे। खाई की गहराई अधिक होने और रास्ता बेहद कठिन होने के कारण अभी तक वाहन तक पहुंचना भी चुनौती बना हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि खाई की गहराई अधिक होने और रास्ता बेहद कठिन होने के कारण वाहन तक पहुंचना भी चुनौती बना हुआ है। एसडीआरएफ की टीम रस्सियों और विशेष उपकरणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी में जुटी हुई है। फिलहाल कार सवारों की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि वाहन कई फीट गहरी खाई में गिरा है, जहां घनी झाड़ियां और दुर्गम भू-भाग होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *