बांके बिहारी मंदिर के पास छज्जा गिरने से आधा दर्जन श्रद्धालु घायल, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Written by

in

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास स्लैब (छज्जा) गिरने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मामले में सामने आ रहा है कि बंदरों के उत्पात के कारण मकान का छज्जा ढह गया। इससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के समीप स्थित गली नंबर-5 में एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से उसके नीचे से गुजर रहे करीब 6 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की मुख्य वजह बंदरों की आपसी उछल-कूद बताई जा रही है। मकान मालिक ने भी इस संबंध में दावा किया है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसा सुधीर गोस्वामी के मकान में हुआ। पड़ोसी शिवकुमार का कहना है कि छज्जे पर पहले से दरार थी। बंदर के कूदने से यह गिर गया पुलिस घटना के तुरंत बाद एक्टिव हुई। घायल श्रद्धालुओं को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा हादसे में सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने आसपास के पुराने और जर्जर भवनों की जांच शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *