Punjab News: कब्रिस्तान को लेकर विधायक के दफ्तर पहुंचे पास्टर और कार्यकर्ता, रखी मांग, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः जिले में ईसाई बिरादरी और स्थानीय पास्टरों ने लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर विशेष बैठक आयोजित की। इस दौरान पास्टरों और कार्यकर्ताओं ने विधायक के कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों की पूर्ति के लिए अपील की।

ईसाई बिरादरी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हर चुनाव के समय राजनीति पार्टियां और नेता ईसाई बिरादरी की समस्याओं का हल करने का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद इन वायदों को भुला दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मामदोट क्षेत्र में कब्रिस्तान की काफी आवश्यकता है और इस संबंध में कई बार मांग पत्र भी दिए गए हैं, लेकिन अभी तक इन मांगों का पूरी तरह ध्यान नहीं दिया गया है।

पास्टरों ने विधायक के कार्यालय में अपील करते हुए सरकार और प्रशासन से मांग की कि बिरादरी की जायज मांगों को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चल रही समस्याओं के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। जिसके बाद विधायक द्वारा उनकी मांगों को हल करने का आश्वासन दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *