Punjab News: मां-बेटी सत्कार योजना के तहत भरे गए लोगों के इतने हजार फॉर्म, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुर: पंजाब की मान सरकार द्वारा महिलाओं को 1,000 रुपए महीना और एससी समुदाय की महिलाओं को 1,500 रुपये महीने देने के लिए मां-बेटी सत्कार योजना स्कीम चलाई जा रही है। इसका ऐलान हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया था। इसके तहत गांवों और शहरों में जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं के फॉर्म भरने का काम किया जा रहा है।

इस बारे में अधिकारियों से बातचीत में अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार की इस योजना का लोगों ने लाभ उठाना शुरू कर दिया है। गांवों और शहरों के वार्डों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है, जो वार्डों में जाकर महिलाओं के फॉर्म भर रही हैं। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर में अब तक लगभग 88 हजार फॉर्म भरे जा चुके हैं और आगे भी भरे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में सर्वर डाउन रहने के कारण महिलाओं को जो परेशानी हुई, उसका भी वे निवारण करवा रहे हैं, ताकि महिलाओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *