Punjab News: पहले टेका माथा, फिर साईं मंदिर से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

होशियारपुर: महानगर में चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा धोबी घाट चो पार साईं मंदिर में चोरी का सामने आया है, जहां चोर मंदिर की तिजौरी से नगदी लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर पहले हाथ जोड़कर मंदिर में आता है और माथा टेकता है। जिसके बाद वह ईधर-उधर देखने लग जता है।  
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

इस दौरान बड़ी चालाकी से तिजौरी खोलता है और उसमें से पैसे निकालकर जेब में डालना शुरू कर देता है। देखते ही देखते चोर सारी तिजौरी खाली कर देता है। चोर का चेहरा सीसीटीवी फुटेज साफ दिखाई दे रहा है। मंदिर के पुजारी द्वारा घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस का कहना हैकि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और जल्द चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *