प्रेमिका सहित परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या, मां गंभीर घायल

Written by

in

तिरुवनंतपुरमः यहां से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी प्रेमिका, भाई, दादी, चाचा और चाची की चाकू-हथौड़ा से बेरहमी से मार डाला। इसके बाद आरोपी ने मां पर हमला कर उन्हें भी मारने की कोशिश की। युवक ने पूरी प्लानिंग के साथ 3 अलग-अलग जगह पर घटना को अंजाम दिया। फिर वेंजारामूडू पुलिस थाने जाकर सरेंडर किया और अपराध कबूला।

जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि केरल के तिरुवनंतपुरम में वेंजारामूडू का अफ्फान (23) भारी कर्ज में डूबा हुआ था और परिवार वालों ने उसके कर्ज को चुकाने के लिए मना कर दिया था। इसी वजह से युवक ने गुस्से में आकर अपने भाई अहसन, दादी सलमा बीवी, चाचा लतीफ, चाची शाहिदा और प्रेमिका फरशाना को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी अफ्फान ने अपनी मां शेमी (47 साल) पर भी हमला किया। उनकी हालत गंभीर है, फिलहाल तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के ICU में भर्ती हैं। वह कैंसर की मरीज है। वहीं, अफ्फान को भी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। आरोपी के खिलाफ 2 पुलिस स्टेशन में 3 मामले दर्ज किए गए हैं।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गल्फ में बिजनेस करता था, लेकिन वहां उसे भारी नुकसान हुआ। इस कारण उसने बहुत ज्यादा कर्ज ले लिया था, लेकिन परिवार ने उसकी कोई मदद नहीं की, इसलिए उसने सबकी हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस को आरोपी की बताई हुई बातों पर शक है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अफ्फान के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *