कैबिनेट विस्‍तार से पहले BJP के दिलीप जायसवाल का मंत्री पद से इस्‍तीफा

Written by

in

पटनाः बिहार की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिली। जहां नीतीश कुमार के कैबिनेट विस्‍तार से ठीक पहले भाजपा आला कमान से बातचीत के बाद दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्‍तीफा देने का फैसला किया है। हालांकि दिलीप जायसवाल बिहार बीजेपी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। बता दें कि आज शाम 4 बजे नीतीश कुमार के कैबिनेट का विस्‍तार होगा। किसे मिल सकता है मंत्री पद इसपर दिलीप जायसवाल ने कहा कि सम्राट चौधरी के आवास पर एक बड़ी बैठक होगी और उसके बाद ही नाम का विचार होगा।

वहीं मंत्रीमंडल विस्‍तार पर जायसवाल ने कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष अधिकार है। सूत्रों की मानें तो बजट सत्र से ठीक पहले कैबिनेट विस्‍तार में 5 नए लोगों को मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है। नए मंत्रियों की लिस्‍ट में संजय सरावगी, जीबेश कुमार, सुनील कुमार, राजू कुमार और विजय कुमार का नाम चर्चा में है।

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनडीए और महागठबंधन दोनों ओर से तैयारी तेज कर दी गयी है। बिहार में पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी समेत तमाम दिग्गज नेताओं का दौरा हो रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पिछले 2 दिनों से बिहार में थे। इस दौरान जेपी नड्डा ने बीजेपी के नेताओं संग महत्वपूर्ण बैठक की। वहीं बुधवार को सीएम नीतीश कुमार भी अचानक जेपी नड्डा से मिलने स्टेट गेस्ट हाउस पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि इन बैठकों के बाद ही बिहार में कैबिनेट विस्तार की खबर पर मुहर लगती दिख रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *