राज्यसभा MP की गाड़ी का एक्सीडेंट, बेटा-बहू सहित 3 घायल

Written by

in

लातेहारः ट्रक और कार की भीषण टक्कर होने के बाद कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के होटवाग एनएच 75 के खुशबू ढाबा के समीप एक खड़े ट्रक में कार की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी समेत पुत्र, बहू व चालक घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लातेहार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस माध्यम से सभी घायलों को सदर अस्पताल लातेहार लाया गया।

जहां चिकित्सक डॉक्टर सुनील कुमार भगत के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल सांसद की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में राज्यसभा सांसद महुआ मांझी उम्र 65 वर्ष, पुत्र सोमबीत मांझी उम्र 42 वर्ष ,बहू कृति श्री वास्तव मांझी उम्र 36 वर्ष व चालक भूपेंद्र बासकी का नाम शामिल हैं। राज्यसभा सांसद के पुत्र सोमबीत मांझी ने बताया कि हमलोगों सारा परिवार के लोग महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। इसी दौरान होटवाग के समीप नींद आने के कारण कार एक ट्रक में जा टकरा गई। जिससे कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। कार चालक के बदले राज्यसभा सांसद के पुत्र चला रहा था।

चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार भगत ने बताया कि राज्यसभा सांसद को बाएं हाथ की कलाई में चोट लगने के कारण फ्रेक्चर हो गया है। हमलोगों ने प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। सदर अस्पताल में इलाज होने के बाद राज्यसभा सांसद के पुत्र सोमबीत मांझी के द्वारा रांची ले जाने को लेकर एम्बुलेंस की मांग की गई। जिसपर प्रबंधक के द्वारा एक घंटे तक टालमटोल करते रहे। उन्होंने मीडिया को बताया कि एक घंटे से एंबुलेंस को लेकर परेशान है। इसके बावजूद भी यहां के प्रबंधक कोई गंभीरता नहीं ले रहा है। इस दौरान लातेहार थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े के हस्तक्षेप के बाद एम्बुलेंस उपलब्ध कराया गया। इसके बाद रांची रिम्स की ओर गंतव्य हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *