Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः पंजाब में लगातार गोलियां चलने की घटनाएं बढ़ रही है। लोगों के मन में पुलिस के प्रति भय नहीं दिखाई दे रहा है। जिसके चलते रोजाना गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। ताज़ा मामला जिले के रामबली चौराहे से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाई गईं। घटना में 2 युवक घायल हो गए। इलाका निवासियों ने बताया कि उन्होंने ज़ोरदार आवाज सुनी और घरों से बाहर आने पर पता चला कि गोली चली है। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में घायल दोनों युवकों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाले व्यक्तियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और जिनको गोली लगी है, उनकी भी पूरी तरह से पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन इस वारदात के साथ पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रामबली चौराहे पर गोली चलाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे हैं और दो युवकों को गोली लगी है, जिनको अमृतसर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *