Chocolate का लालच देकर 60 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Written by

in

गुजरातः वडोदरा की एक सोसाइटी में रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति ने सारी हदें पार कर दी। दरअसल, 60 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर ने 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची ने घटना की जानकारी माता-पिता को दी तो उन्होंने फ्लैट के सीसीटीवी फुटेज देखे। जिसके बाद परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि बुजुर्ग ने उसे चॉकलेट का लालच देकर बुलाया था और फिर बिल्डिंग के बेसमेंट में ले जाकर मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा।

इसके बाद डरी हुई पीड़िता अपने घर चली गई। माता-पिता को किशोरी के चेहरे पर खौफ दिखा तो उसे समझाकर-बुझाकर पूछताछ की गई तो शर्मनाक घटना के बारे में पता चला। बेटी की बताई जानकारी के बाद माता-पिता ने बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए और पुलिस में शिकायत दी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *