Stock Market: फरवरी महीने पर रहा Bear का दबदबा, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपए से अधिक डूबे

Written by

in

बिजनेसः दिन ब दिन गिरती शेयर मार्कीट ने दुनिया भर के निवेशकों को खून के आंसू रुला दिए हैं और फरवरी के आखिरी दिन भी निवेशकों को कोई राहत नहीं मिली है। आज मार्केट खुलते ही निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपए से अधिक डूब गए। किसी भी सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स हरा नहीं है। सबसे अधिक दबाव ऑटो, आईटी ने बनाया है जिनके निफ्टी इंडेक्स 2-2 फीसदी से अधिक नीचे आ गए हैं।

सेंसेक्स पर सिर्फ एक स्टॉक में और वह भी मामूली तेजी है। ओवरऑल बात करें तो बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.46 लाख करोड़ रुपये घट गया यानी निवेशकों की दौलत 4.46 लाख करोड़ रुपये घट गई है। फिलहाल बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 843.27 प्वाइंट्स यानी 1.13% फीसदी की गिरावट के साथ 73769.16 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 255.75 प्वाइंट्स यानी 1.13% फीसदी की फिसलन के साथ 22289.30 पर है।

दूसरी ओर सोना भी औंधेमुंह गिरा है। एमसीएक्स गोल्ड रेट में शुक्रवार को सुबह के सत्र के दौरान दबाव बना हुआ था। आज, अप्रैल 2025 एक्सपायरी के लिए सोने का वायदा भाव 84,899 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और ओपनिंग बेल के कुछ ही मिनटों के भीतर 84,840 रुपये के इंट्राडे लो को छू गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की बिकवाली का दबाव देखने को मिला।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *