Punjab News: नशा तस्कर दंपती ने सरपंच को दी धमकी, पुलिस ने चलाया बुलडोजर, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती से निपटने के लिए पंजाब पुलिस अब एक्शन मोड पर आ गई है। पंजाब भर में नशा तस्करों की इमारतों पर पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। वहीं गांव नारंगवाल में देर रात जिला पुलिस ने एक नशा तस्कर का घर की दीवार गिरा दी। नशा तस्कर दंपती की वीडियो भी वायरल हुई जिसमें वह गांव के सरपंच से नशा बेचने की बात कबूल करके उसा धमका रही है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीएम भगवंत सिंह मान ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस को इस केस में सख्त एक्शन लेने के लिए कहा।

गांव के सरपंच मनिंदर सिंह ने कहा कि सरेआम गांव में नशा बिक रहा है। इस कारण गांव के लोगों ने खुद ही ट्रेप लगाकर नशा खरीदने आए युवकों को दबोच लिया। उन्हीं युवकों ने बताया कि वह गांव के एक दंपती से नशा खरीदते है। उस दंपती को जब नशा बेचने से रोकने की कोशिश की तो वह झगड़ा करने लगी। सरेआम वीडियो में उसने कबूल किया कि वह नशा बेचती रही है और आगे भी बेचेगी। नशा तस्करों से परेशान होकर ही उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की।

सरपंच मनिंदर ने कहा कि उससे आज खुद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीडियो के बारे जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आज कड़ा एक्शन लिया और नशा तस्कर का घर जेसीबी की मदद से गिरा दिया। इस मामले में SSP जगराओं अंकुर गुप्ता ने कहा कि आज गांव नारंगवाल से शिकायत मिली थी। जिस पर एक्शन लिया तो हेरोइन भी बरामद हुई है। तनवीर नाम के लड़के से नशा मिला है। तनवीर एक महिला और उसके पति से नशा खरीदता था। दंपती पर पहले भी 3 मामले दर्ज है। आज कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद नशे की कमाई से बनाई गई बिल्डिंग को गिराया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *