जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के में स्थित पन्नु विहार में पुलिस ने दुकान में रेड की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान से 14 पेटी अवैध शराब बरामद की। जिसके बाद शराब के तस्कर की तलाश के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ जय इंदर सिंह ने बताया कि उन्हें इलाके के ही रहने वाले व्यक्ति ने सूचना दी थी कि यहां पर अवैध शराब की सप्लाई हो रही है।
वह सूचना के बाद तुरंत पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने एक खुली दुकान में दबिश दी और दुकान से 14 पेटी अवैध शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि शराब के तस्कर के बारे में पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक्साइज विभाग के अधिकारी को भी मौके पर बुला लिया गया है। एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं एक्साइज विभाग के अधिकारी ने कहाकि उन्हें सुचना मिली थी कि दुकान में भारी मात्रा में शराब पड़ी हुई है। जिसके बाद बस्ती बावा खेल पुलिस के साथ मिलकर दुकान में रेड की गई। इस दौरान दुकान से 14 पेटी अवैध शराब की बरामद की गई है। हालांकि घटना के दौरान दुकान में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। पुलिस और उनकी टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है और अवैध शराब को जब्त कर लिया गया है।

Leave a Reply