Punjab News: बाइक चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिल बरामद, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः पुलिस ने लूटपाट और चोरी की वारदातों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बाइक चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। थाना सुल्तान विंड पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 बाइक चोरी की बरामद की है। बताया जा रहा है कि आरोपी मंदिरों, गुरुद्वारों और पार्कों में घूमने आने वाले लोगों को अपना निशाना बना रहे थे।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी प्रवेश चोपड़ा ने बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस को बाइक बरामद हुई। एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर विभिन्न थाने में कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ में अन्य खुलासे होने की संभावना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *