Punjab News: 2 कैंटरों की हुई टक्कर में चालक सहित 2 घायल, एक की हालत गंभीर

Written by

in

लुधियानाः जिले के जगराओं में 2 कैंटरों की टक्कर होने की घटना सामने आई है। जहां लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर स्थित गांव सोहिया के नजदीक 2 कैंटरों की टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक सहित 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते हुए सड़क सुरक्षा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जहां कैंटर चालक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों द्वारा उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एनएच 95 हाईवे लुधियाना-फिरोजपुर पर लुधियाना 2 कैंटर जगराओं की तरफ आ रहे थे। जैसे ही गांव सोहिया के नजदीक पुल से नीचे की तरफ उतरे तो आगे वाले कैंटर चालक ने कोई वाहन आगे आ जाने के कारण ब्रेक लगा दिया।

जिससे पीछे आ रहे कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कैंटर ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने कैंटर के टूटे हिस्से को हाईवे से हटाकर रास्ते को दोबारा से सुचारु कराया।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *