बड़ा हादसाः शिप और नाव की टक्कर में 11 की मौत, कई लापता

Written by

in

युआनशुईः चीन के दक्षिणी हिस्से में एक नदी में तेल रिसाव को साफ करने वाले एक पोत ने एक छोटी नौका को टक्कर मार दी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है और 5 अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। सरकारी मीडिया ने शु्क्रवार रात को इस हादसे के बारे में जानकारी दी थी। देश की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से बताया गया। एजेंसी के मुताबिक, हुनान प्रांत में युआनशुई नदी में एक पोत ने एक छोटी नौका को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद 19 लोग पानी में गिर गए थे।

हालांकि समय रहते 3 लोगों को बचा लिया गया था। घटना उस जगह पर घटी, जहां नदी औसतन 60 मीटर (200 फुट) से अधिक गहरी और 500 मीटर (1600 फुट) चौड़ी है। तलाश एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। दुर्घटना में बचे एक व्यक्ति के रिश्तेदार ने शंघाई के समाचार पत्र को बताया कि नाव के जरिए ही वो लोग गांव से आना-जाना करते हैं। चीन की समाचार एजेंसी ने बताया कि पोत पर सवार 3लोग पुलिस की जांच के दायरे में हैं और उनमें से कोई भी घायल नहीं हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *