महिला को बंधक बना 21 लाख के गहने लेकर लुटेरे फरार

Written by

in

रायपुरः घर में महिला को बंधक बनाकर 3 लुटेरे करीब 21 लाख के सोने और हीरे के गहनों लूटकर फरार हो गए। भागते समय लुटेरे CCTV कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने 40 किलोमीटर के दायरे में लगे 1000 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक लूट का मास्टर माइंड पीड़ित महिला का दोस्त निकला। आरोपी को सब पता था कि कहां गहने रखे हैं, कहां कैश है। तीनों आरोपियों ने प्लानिंग के साथ लूट को अंजाम दिया। दरअसल, टिकेश्वरी रजक ने गुढ़ियारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि वह बेटे के साथ सुखराम नगर गोगांव में रहती है। दोपहर करीब ढाई बजे काम से लौटकर अपने घर पर आराम कर रही थी, तभी 2 नकाबपोश युवक घर के भीतर घुसे।

लुटेरों ने महिला के मुंह को दबाया, फिर हाथ को गमछा से बांधा। उसके बाद अलमारी की चाबी मांगी। जब लॉकर की चाबी नहीं मिली तो उसे रॉड से तोड़ दिया। अलमारी में रखे करीब 21 तोला सोना, एक हीरे की अंगूठी और करीब 1 किलो चांदी के गहने बैग में रख लिए। इसके बाद उन्होंने एक रस्सी काटकर महिला के पैर भी बांध दिए। घर के दरवाजे को बाहर से लॉक कर फरार हो गए। महिला ने जैसे-तैसे तकिए के नीचे रखे मोबाइल से कॉल कर मकान मालिक से संपर्क किया और मदद मांगी।

रायपुर SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि वारदात का मास्टरमाइंड महिला का दोस्त और परिचित सुनील चौहान है। सुनील का अक्सर घर पर आना-जाना होता था। सुनील चौहान ने अपने रिश्ते के 2 भाई विक्रम सिंह चौहान और तीरेंद्र चौहान के साथ मिलकर 2 महीने पहले लूट की साजिश रची। लूट के 8 दिन पहले तीनों ने घर की रेकी की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *