Punjab News: चार किलो हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

पाकिस्तान से आता था नशा

अमृतसरः पाकिस्तान से ड्रोन से आने वाली नशे की तस्करी के मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार किलो हेरोइन बरामद की है। इन आरोपितों के पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ संबंध हैं। थाना इस्लामाबाद में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों की पहचान पाल सिंह और रणजीत सिंह निवासी तरनतारन के तौर पर हुई है। यह दोनों पाकिस्तान के नशा तस्करों से जुड़़े हुए हैं। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भेजी गई नशे की खेप की तस्करी करते थे। सीपी ने कहा कि पंजाब से नशे को खत्म करने के लिए पुलिस हर तरीके प्रयास कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *