Jalandhar: देह व्यापार का धंधा करने वाली महिला 8 व्यक्तियों सहित गिरफ्तार

जालंधर (वरुण/हर्ष मेहरा)। रामामंडी की पुलिस ने देह व्यपार का धंधा करने वाली महिला सहित 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि उन्हे सुचना मिली थी कि गांव शेखे में गुरप्रीत कौर उर्फ ज्योति पत्नी सुखविंदर सिंह वासी बचिंत नगर किराए का मकान लेकर शेखे में देह व्यपार का कारोबार चला रही है।

पुलिस ने जब ज्योति के घर रेड की तो आपत्तिजनक हालत में पुरुष और औरतों को काबु किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि कुमार पुत्र राजेश कुमार वासी अमरीक नगर,  इंद्रजीत सिंह पुत्र हरिपाल वासी खजुरला फगवाड़ा जिला कपूरथला, दविंदरपाल पुत्र हरबंस लाल वासी संतोखपुरा, दिनेश पुत्र शाहिद वासी ढन्न मोहल्ला, सुदर्शन पुत्र राम परवेश वासी मुस्लिम कालोनी काली रोड, शाहरुख पुत्र मोहम्मद मेहताब वासी अटारी बाजार और बलगुल रहमान पुत्र जहार वासी लसूड़ी मोहल्ला बस्ती दानिशमंदा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर 3/4/5 इमोटल ट्रैफिक प्रेवेंशल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *