Jalandhar: खिलौना पिस्तौल दिखाकर दुकानदार को लूटने वाला गिफ्तार

जालंधर (वरुण)। थाना 8 के अधीन पड़ती फोक्ल प्वाईंट चौकी की पुलिस ने खिलौना पिस्तौल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नीरज कुमार उर्फ हनी पुत्र लेखराज वासी संतोखपुरा के तौर पर बताई जा रही है। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि 15 मई फोक्ल प्वाईंट चौकी के इंचार्ज सुरिंद्रपाल सिंह औप उनकी टीम गशत के दौरान गदईपुर की पुली पर मौजूद थे, तभी नरेश शर्मा वासी शिवनगर ने उन्हें सूचना दी कि वह अपनी दुकान पर दोपहर 3.20 पर था तभी अजात लुटेरे पिस्तौलनुमा चीज दिखाकर उसके गल्ले से 4500 रुपए निकाल कर फरार हो गए।

जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने हनी को लूट की राशि और खिलौना पिस्तौल सहित काबू कर लिया है। पुलिस आरोपी के साथी की तलाश में छापामारी कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *