इनोसेंट हार्टस के छात्रों का शूटिंग व बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस ग्रीन मॉडल टाऊन व लोहारां के छात्रों ने शूटिंग प्रतियोगिता तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार जीत हासिल की है। 28 व 29 जून को पीएपी शूटिंग रेंज में जालंधर डिस्ट्रिक्ट शूटिंग चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन किया गया, जिसमें इनोसेंट हार्टस स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा आकांक्षा ने मैच नंबर 52 व 58 सब यूथ कैटेगिरी के अंतर्गत दो गोल्ड मेडल जीतकर तथा 11वीं कक्षानॉन मेडिकल की भव्या कपूरने मैच नंबर 54 व 58 सब यूथ कैटेगिरी में दो ब्रोंज मेडल जीतकर स्कूल को गौरवान्वित किया है।

दोनों छात्राओं ने मोहाली में होने वाले पंजाब राज्य-स्तरीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

कक्षा दसवीं के छात्र प्रणव संदल (लोहारां) ने सब यूथ कैटेगिरी के अंतर्गत खेलकर कांस्य पदक पर क4जा किया।

इनोसेंट हार्टस के छात्र दिव्यम सचदेवा ने 24-57 जून से डकोली (जीरकपुर) में आयोजित डकोली ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट् में ब्वॉयज सिंगल (बीएस)-15 और ब्वॉयज डबल (बीडी)-15 कैटेगिरी में दो गोल्ड मेडल तथा ब्वॉयज सिंगल (बीएस)-19 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता।

इस अवसर पर मैनेजमेंट के सदस्यों तथा ग्रीन मॉडल टाउन स्कूल के प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल, लोहारां स्कूल की प्रिंसिपल कुमारी शालू सहगल ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उन्हें अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *