पंजाबः सरकारी बसों से भिंडरावाला की तस्वीरें हटाने के आदेश 

चंडीगढ़: पंजाब रोड़ ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन पीआरटीसी और PEPSU की कुछ बसों के ड्राइवरों व कंडक्टरों की तरफ से जरनैल सिंह भिंडरावाला व समर्थकों की तस्वीरों अपनी बसों पर लगाई गई हैं, जिस पर पंजाब पुलिस ने ऐतराज जताया है और बसों से तस्वीरों को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने ट्वीट कर जारी पत्र की निंदा की

वहीं दूसरी तरफ पुलिस विभाग के इन आदेशों पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने ऐतराज जता दिया है। एसजीपीसी के सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने ट्वीट कर इस पत्र की निंदा की है। ट्वीट में गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि सरकारी चिट्ठी में पीआरटीसी व पेप्सू पंजाब डीजीपी के कार्यालय ने राज्य आयुक्तों और जिला प्रमुखों को आदेश जारी किए थे, जिसमें बसों की नंबर प्लेट भी स्पष्ट रूप से लिखी गई थी। इसके अलावा बरनाला, बठिंडा और संगरूर डिपो की कुछ पीआरटीसी और पेप्सू बसों पर भड़काऊ शब्द लिखे गए। डीजीपी ने निजी और सरकारी बसों से इन तस्वीरों और नारों को जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए हैं।

डीजीपी दफ्तर से कुछ बसों की नंबर प्लेट की गई सांझा

डीजीपी कार्यालय की ओर से कुछ बसों की नंबर प्लेट भी सांझा की गई है। जिन पर यह फोटो व स्लोगन लिखे हैं। इसमें उन डिपुओं की जानकारी भी दी गई है जिनमें फोटो व स्लोगन का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है।

बता दें, पिछले कई दिनों से कई जिलों में खालिस्तानी समर्थन के नारे लिखे जा रहे हैं। हालांकि पुलिस की ओर से ऐसे मामलों में कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों जालंधर की पीएपी की दीवार पर भी भड़काऊ नारा लिखने का मामला सामने आया था। पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारी जिस गेट से पीएपी में आते जाते हैं वहां आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से अपने गुर्गें भेज खालिस्तानी स्लोगन लिखवाए गए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *