कपूरथला: हथियारों सहित दो गैंगस्टर गिरफ्तार

कपूरथला: पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कार्रवाई के सख्त आदेश जारी किए हुए है। वहीं डीजीपी का पद संभालते ही गौरव यादव ने गैंगस्टरों के खोलाफ मोर्चा खोल दिया है। गैंगस्टरों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ताजा मामला कपूरथला के तलवंडी चौधरियां से सामने आया है।

हथियारों सहित दो गिरफ्तार, एक अस्पताल में भर्ती

जहां तलवंडी चौधरियां की पुलिस की तरफ से गैंगस्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा 2 पिस्तौल नाजायज, 7.65 MM, दो देसी कट्टे, 315 बोर नाजायज सहित 2 रोंद 7.65 MM, 21 कारतूस 315 बोर और 12 बोर बरामद किए हैं। इसके साथ ही 5 गैंगस्टर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 2 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। इस मुहिम के तहत इन गैंगस्टरों में से 2 गैंगस्टर फरार बताए जा रहे हैं वहीं एक अस्पताल में भर्ती है।

पंप लूटने की थी तैयारी 

इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने कहा कि इन गैंगस्टर्स की तरफ से पंप लूटने की तैयारी थी लेकिन पुलिस ने इस कोशिश को नाकाम करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि डीजीपी गौरव यादव द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत बीते दिन 13 गैंगस्टरों को 13 हथियारों सहित देहात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया था। जोकि लारेंस गैंगस्टर के संबंधित बताए जा रहे है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *