फगवाडा़ में खंडर ईमारत में फेंके मिले श्री गुटका साहिब के पवित्र अंग, गर्माया मामला

Written by

in

फगवाड़ा : पंजाब में बेअदबी के मामलों की घटनाए एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। बीते दिन चर्च में मूर्ति तोड़ने का मामला अभी खत्म नहीं हुआ कि अब ताजा मामला जिला कपूरथला के अधीन आते फगवाड़ा शहर से बेअदबी का मामला सामने आ गया है। घटना फगवाड़ा के सिटी थाने से मात्र 300 मीटर के करीब की दूरी की है जहां पर पुराने सिविल हस्पताल की खंडर बनी ईमारत के पास सुबह सफाई सेवकों द्वारा श्री गुटका साहिब के पावन स्वरूप के अंग बिखरे मिले।

बेअदबी की इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के भी होश ऊड़ गए और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सिख जत्थेबंदियों के नुमाइंदे सुखदेव सिंह व अन्य भी मौके पर पहुंच गए जिन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए इस घटना को पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश बताया और साथ ही प्रशासन को शनिवार तक का समय देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने का अलटीमेट दिया है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *