सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद हत्यारों ने समंदर किनारे मनाया था जश्न, तस्वीर आई सामने…

चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद गांव में मातम पसरा हुआ था। जबकि उसके हत्यारे मौत का जश्न मना रहे थे। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद आरोपी शूटर्स ने गुजरात के मुद्रा में समंदर किनारे जश्न मनाया था। इस दौरान इन लोगों ने फोटो शूट भी कराया था। शूटर्स की फोटो सेशन की एक तस्वीर हाथ लगी है, जिससे इस बात का खुलासा हुआ है।

इस तस्वीर से पता चला है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के बाद सभी शूटर्स सीधे गुजरात के मुद्रा पोर्ट गए थे जहां सबने मिशन पूरा होने पर जश्न मनाया था। इतना ही नहीं आरोपियों ने समंदर किनारे फोटो सेशन भी करवाया था। जबकि इस दौरान पुलिस दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा और राजस्थान में इनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

बता दें कि इस फोटो में अंकित, दीपक मुंडी, सचिन, प्रियव्रत फौजी, कपिल पंडित और कशिश उर्फ कुलदीप मौजूद हैं। इनमें कपिल पंडित और सचिन ने हत्या के बाद शूटर्स को पंजाब से भगाने में और छिपाने में मदद की थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *