इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने नए नामांकित विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम के साथ  किया स्वागत

जालंधर: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने बी.एड. सत्र (2022-2024) के लिए ईश्वर का आशीर्वाद लेने और नए विद्यार्थियों का सकारात्मक वाइब्स के साथ स्वागत करने के लिए एक प्रार्थना सभा के साथ ओरिएंटेशन प्रोग्राम समारोह का आयोजन किया, जिसमें नए प्रवेशकों को बी.एड. के नियमों, विनियमों व पाठ्यक्रम से परिचित करवाया गया।
प्राचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह ने नवागतों का स्वागत करते हुए उन्हें संबोधित किया और उन्हें कॉलेज के मेरिटोरियस इतिहास के बारे में जानकारी दी और कॉलेज द्वारा संचालित विभिन्न प्रकोष्ठों और समितियों से परिचित कराया। उन्होंने नए प्रवेशित छात्रों से फैकल्टी मेंबर्स का परिचय कराया और बी.एड. की दो वर्षीय अध्ययन योजना पर भी चर्चा की। सहायक प्रोफेसर श्रीमती तरुणज्योति कौर ने विद्यार्थियों को कॉलेज के शिष्टाचार, सह-पाठ्यचर्या व एनएसएस गतिविधियों के बारे में बताया। अंत में फैकल्टी मेंबर्स ने विद्यार्थी-अध्यापकों को पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ सफलता के अपने लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *