पंजाबः ट्रक की पुलिस गाड़ी के साथ भयानक टक्कर, होमगार्ड के जावान समेत 2 की मौत

बठिंडाः जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। देर रात को जिले में हुए विभिन्न दो सड़क हादसों में थाना दयालपुरा में तैनात पंजाब होमगार्ड के एक जावान समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

देर रात थाना दयालपुरा पुलिस ने बाजाखाना रोड पर स्थित गांव सलाबतपुरा डेरे के पास नाकाबंदी कर रखी थी। ड्यूटी खत्म करने के बाद होम गार्ड जवान 45 वर्षीय अंग्रेज सिंह पुलिस कर्मियों साथियों के साथ पुलिस की गाड़ी में सवार होकर घर वापस जा रहा था। नाके से थोड़ी दूरी पर पहुंचने पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयंकर था कि पुलिस की सरकारी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि गाड़ी चला रहे अंग्रेज सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार अन्य पुलिस कर्मी भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थाना दयालपुरा पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *