जालंधरः लूटपाट मामलों में 2 गिरफ्तार, 3 वाहन बरामद 

जालंधर/हर्षः थाना एक की पुलिस ने चोरी के वाहनों और लूटपाट के मोबाइल सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान विशालदीप उर्फ शाला पुत्र तरसेम लाल वासी गांव नागरा और लवप्रीत उर्फ बॉबी पुत्र सर्वजीत वासी गांव धोगड़ी के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए एसीपी नार्थ दमनवीर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार की टीम के एएसआई साहिब सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर भगत सिंह कॉलोनी में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक तेजधार हथियार व दो मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा और एक छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है ताकि और खुलासे हो सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *