जालंधरः विदेशी करंसी की ठगी को लेकर हुआ हंगामा

जालंधर/हर्षः महानगर के निजातम नगर में एक मनी एक्सचेंज की दुकान पर विदेशी करंसी की ठगी का मामला सामने आया है। सोनू ने दुकानदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसने 1 लाख 10 हजार रुपए उक्त दुकानदार को दिए थे जिसकी अवज में 5 हजार नकली दुबई की कंरसी धमा दी। जब उसने करंसी चेक की तो उसे कुछ गड़बड़ लगी। सोनू ने दुकानदार को जब कहा की करंसी सही नही है, तो दुकानदार ने उसे यह कहकर डराया कि वह पुलिस से रिटायर्ड ऑफिसर है। जिसे लेकर दुकान पर हंगामा हो गया।

जब हंगामा बढ़ता हुआ नजर आया तो उक्त दुकानदार ने सोनू से करंसी वापिस लेकर पैसे वापिस कर दिए। वहीं दूसरी ओर जब दुकानदार विजय से इस मामले को लेकर बात की गई तो उसने बताया कि वह मनी एक्सचेंज का कारोबार करता है और आज उसे गगन सिंह नामक युवक नकली दराम दे गया था। जिसके बारे में उसे भी कोई जानकारी नहीं थी और उसने वही करंसी सोनू को दे दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *