जालंधरः AAP महिला नेता को मिली धमकी, नेता के बेटे को आया धमकी भरा फोन, जाने क्या कहा 

जालंधर/वरुणः पंजाब मे आए दिन गैंगस्टरों के नाम पर वीआईपी लोगों को धमकी भरे आ रहे है। वहीं अब आप पार्टी की महिला नेता के बेटे को धमकी का फोन आने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने अपने बारे में तो कुछ नहीं बताया सिर्फ धमकी देकर फोन काट दिया। इसकी शिकायत भी आम आदमी पार्टी की महिला नेत्री ने पुलिस में की है। जालंधर आम आदमी पार्टी की महिला नेत्री हरमिंदर कौर पत्नी अमरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके बेटे अर्शदीप के फोन पर किसी ने फोन किया था।

फोन करने वाले ने अपना नाम तो नहीं बताया, लेकिन फोन करने के बाद बेटे को सीधे धमकियां देने पर उतर आया। आरोपी ने कहा कि वह अपनी मां को समझा ले वरना अंजाम ठीक नहीं होगा। हरमिंदर कौर तेरी मां जो काम कर रही है उससे वह पीछे हट जाए नहीं तो उसे वह जान से मार देंगे। महिला नेत्री ने कहा कि बेटे ने जब उसे उसके बारे में पूछना चाहा तो आरोपी ने फोन काट दिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने पुलिस थाना डिवीजन नंबर 2 में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

उन्होंने कहा कि आज वह पुलिस कमिश्नर के पास भी अपनी शिकायत देने जा रही हैं। बहरहाल थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने आम आदमी पार्टी की नेता से शिकायत ले ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है जिन नंबर से कॉल आई थी उसे ट्रेस करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही धमकी देने वाले का पता लगा लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *