एक बार फिर से पंजाब का दौरा करेंगे पीएम मोदी

चंडीगढ़ः एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के दौरे पर आ रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक 5 नवंबर को पीएम मोदी डेरा ब्यास के मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों के साथ मुलाकात करेंगे। हालांकि इस मुलाकात को हिमाचल चुनाव के साथ जोड़कर भी देखा जा रहा है। क्योंकि हिमाचल में डेरा राधा स्वामी ब्यास के हिमाचल में भी अनुयायी हैं। भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के कारण भाजपा जीत के लिए हर दाव अजमा रही है।

मोदी के आने से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। वहीं, ब्यास के अधिकारियों और जिला पुलिस को भी बताया जा रहा है कि सीनियर अधिकारियों के सुरक्षा मामलों को लेकर सख्त आदेश आ चुके हैं। यह भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि ब्यास डेरा मुखी से मुलाकात करने के बाद या पहले प्रधानमंत्री मोदी श्री दरबार साहिब में भी नतमस्तक होंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *