पंजाबः महिला कांस्टेबल ने दी आत्मदाह की धमकी, देखें वीडियो

दिया 15 दिनों का अल्टीमेटम

खरड़ः पंजाब पुलिस का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक महिला कांस्टेबल पर मामला दर्ज हुआ है और वह इसके लिए अपने विभाग को ही दोषी बना रही है और उसने कहा कि अगर उसे फंसाने के लिए जो सीसीटीवी फुटेज जनतक ना की गई तो वह 15 दिनों के बाद पीजीआई जसवीर कौर के घर के बाहर आत्महत्या कर लेगी। कॉन्स्टेबल हरिंदर कौर ने कहा कि वह पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल है और एशियाई ने अपना नाम ना बताने पर एक शिकायत दर्ज की थी, लेकिन जब उनका नाम सामने आया तो वह उससे मुकर गई और मेरा नाम सामने कर दिया।

जिसके आधार पर उन पर सवा साल पहले एक मामला दर्ज कर लिया गया जोकि थाना खरड़ में है। इस मामले को लेकर उन पर कई धाराएं लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन पर मामला दर्ज किया गया है वह उन्हें दिखाई नहीं गई है। क्योंकि वह उसमें है ही नहीं। अब उनकी यह मांग है कि वह सीसीटीवी फुटेज जन तक की जाए। अन्यथा वह एआईजी जसवीर कौर के घर के बाहर आत्महत्या कर लेगी। क्योंकि वही एक ऐसा सबूत है जो उसे बेकसूर साबित करने के लिए काफी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *