जालंधरः सुधीर सूरी की हत्या के बाद पंजाब चेयरमैन को मिली धमकी, देखें वीडियो

जालंधर, (वरुण/हर्ष): शिव सेना टकसाली सुधीर कुमार सूरी की हत्या के बाद हिंदू नेताओं को लगातार धमकियों भरे फोन आ रहे है। हाल ही में निशांत शर्मा और कांग्रेस नेता गुरसिमरन मंड को जान से मारने की धमकी मिली चुकी है। कांग्रेस नेता मंड को कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने विदेशी मोबाइल नंबर से फोन व व्हाटसएप पर धमकी दी है।

मंड ने जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस को शिकायत भी दी थी। वहीं आज पंजाब चेयरमैन सुनील कुमार बंटी को मिली जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी में व्यक्ति ने कहा कि तेरा नंबर लगने वाला है और अब तेरा बनता क्या है देखता जा!

बता दें कि कुछ दिन पहले अमृतसर में मंदिर के बाहर धरने पर बैठे सुधीर सूरी की संदीप ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। सुधीर सूरी की हत्या के बाद उनके बेटे ने खुलासा भी किया था कि जिसमें उन्होंने कहा था कि दो दिन पहले उन्हें सुरक्षा एजेंसियों ने सुचेत किया था कि उनके पिता पर हमला होने वाला है। इसके बाद बीते दिन उन्हें एक फोन कॉल भी आई थी। जिसमें कहा गया था कि हम तुम्हारा काम कर देंगे, बंदे पीछे लगा दिए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *